फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धरने पर बैठे भाजपाई, कांग्रेस का पुलता फूंका

Sat, 09 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सुबह आंबेडकर चौराहा स्थित शनिवार को कलेक्ट्रेट के गेट पर भाजपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन खत्म किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यवसायिक समूह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने करीब 200 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया है। इससे पहले बंगलूरू में कांग्रेस नेता के घर 42 करोड़ कैश, गठबंधन के नेता पीयूष जैन के यहां 200 करोड़ रुपये, चेन्नई में 142 करोड़ रुपये, सतेंद्र जैन के यहां से 2.82 करोड़ कैश व 133 सोने के सिक्के बरामद हुए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र, दीपक अग्रवाल, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र्र ओझा, बीनाराय राजभर सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें