फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज में भाजपा के 13 सभासद प्रत्याशी हारे

Sun, 14 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव के मद्देनजर नए परिसीमन के बाद करनैलगंज नगर पालिका के 25 वार्डों में से 19 वार्ड में भाजपा ने सभासद प्रत्याशियों को टिकट दिया था। मगर 19 में से छह प्रत्याशी ही सभासद पद का चुनाव जीत सके। अन्य 13 भाजपा प्रत्याशी हार गए। भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर जीतने वाले सभासदों में कुम्हरगढ़ी से अजय गोस्वामी, आठगाड़ी बाजार उत्तरी/पूर्वी से सरोज, सरयू नगर से माधवराज यादव, सरफराजगंज पूर्वी गांधी नगर से सचिन कुमार, सरयू नहान घाट से रामचंदर गौड़ व गुड़ाही बाजार सदर से कन्हैयालाल वर्मा शामिल हैं। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि 19 सभासद प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। इसमें छह विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें