फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2,260 बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 28 Sep 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के कडंरु में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनते विधायक अजय सि
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 2,260 बूथों पर रविवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां प्रसारण सुना। सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ पर प्रोजेक्टर या एलईडी की व्यवस्था की थी। मन की बात कार्यक्रम के संयोजक विनय शर्मा ने बताया कि करनैलगंज विधायक अजय सिंह की अगुवाई में कड़रू बूथ पर प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय व गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपने-अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी ने आवास विकास द्वितीय बूथ पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के बाद पौधरोपण किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, नीरज मौर्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें