फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रही भाजपा : नकुल

Thu, 06 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि देश के संविधान ने हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया है। जनहित के मुद्दों पर कोई भी बात कर सकता है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाह की तरह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाकर जांच एजेंसियों से डराने धमकाने की नाकाम कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन



प्रांतीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने की चुनौती सामने खड़ी है। सदन के अंदर या बाहर राहुल गांधी अदाणी और प्रधानमंत्री के बीच रिश्ते की बात करते हैं। 24 अप्रैल को जिले में सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अब्दुल रहमान,पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, प्रमोद मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें