फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा ने सराहा, सपा व कांग्रेस ने निराशाजनक बताया

Wed, 01 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अटल भवन स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, सदर विधायक पल्टूराम, जिला महामंत्री वरुण सिंह, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस सहित कई पदाधिकारियों ने बजट का विश्लेषण किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव कर मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत दी गई है। सदर विधायक ने कहा कि यह सर्वस्पर्शी समावेशी बजट है। सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है।

सपा के पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद का कहना है कि देश में इस समय सबसे बड़ी समस्या बढ़ती हुई महंगाई है। इस पर नियंत्रण के लिए सरकार के बजट में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बजट युवाओं, महिलाओं व मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि आम बजट बहुत ही निराशाजनक है। महंगाई व बेरोजगारी में कमी लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। बजट से मध्यम वर्ग को कोई राहत मिलती हुई नहीं नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें