फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपाइयों ने खेली होली

Sat, 11 Mar 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा की ओर से जिले के विभिन्न विकासखंडों में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित कर लोगों को शुभकामनाएं दी गईं। बेलसर विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि होली आपसी प्रेम व सौहार्द का त्योहार है। सभी धर्म के लोगों को साथ मिलकर त्योहार मनाना चाहिए। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि भगवान राम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर जिला मंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष केसी सिंह, संजय सिंह, जसवंत लाल सोनकर, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। परसपुर में आयोजित कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। विधायक ने लोगों से गले मिलकर अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रशासन व पुलिस को शांति पूर्ण त्यौहार संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, सूरज सिंह, रामकुमार सोनी, अरुण कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, कृष्णा सैनी, दीपक सिंह, विशाल शुक्ल, अंशू शुक्ल, जगदीश सोनी, राम लखन यज्ञसैनी, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
करनैलगंज नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के गाड़ी बाजार स्थित पड़ाव मैदान पर भाजपा नेता अमित सिंघानिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार सिंह का फूलों की माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, डॉ. मुदस्सिर, धर्मेंद्र तिवारी, सरदार पृथ्वीपाल सिंह, अशोक सिंह, अरुण वैश्य, भूपेंद्र सिंह सलूजा, यावर हुसैन उर्फ मुन्ना, डॉ. मुख्तार आजाद, कन्हैयालाल वर्मा, संजय यज्ञसैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुबहा बाजार की ग्राम पंचायत पूरे बदल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी के घर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द व खुशियों का त्योहार है। इसे हर वर्ग को खुशी से मनाना चाहिए। इस अवसर पर लल्लन तिवारी, अनंतराम शुक्ल, राकेश शुक्ल, राजेश सिंह, प्रदीप मिश्र, डॉ.चंद्रशेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें