फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा सांसद बृजलाल के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 23 Aug 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हेमंत कुमार साहनी की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा सांसद व पूर्व डीजीपी बृजलाल के भतीजे हेमंत कुमार साहनी की गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हेमंत गोंडा रेलवे स्टेशन के अंतर्गत ट्रेन लाइटिंग विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, सांसद बृजलाल शनिवार को गोंडा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया निवासी हेमंत कुमार साहनी (52) गोंडा रेलवे में कार्यरत थे। रेलवे स्टेशन के अंतर्गत ट्रेन लाइटिंग विभाग में हेल्पर पद पर उनकी तैनाती थी। वह पत्नी कलावती देवी, बेटे पंकज, प्रिंस व आकाश के साथ रेलवे के आवास में रहते थे। हेमंत की ड्यूटी शाम चार बजे से रात 12 बजे तक थी। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह ड्यूटी पर थे। तभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक दुकान के पास अचानक गिर गए। साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि कर्मचारी हेमंत की अचानक तबीयत खराब होने पर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर को बुलाया गया। डॉ. सर्वजीत मौर्य ने चेकअप करके बताया कि हृदयगति रुकने से हेमंत की मौत हो गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
उधर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पूर्व डीजीपी बृजलाल ने दूरभाष पर बताया कि भतीजे हेमंत के निधन की सूचना मिली है। वह दिल्ली में थे। हवाई जहाज से आ रहे हैं। शनिवार को गोंडा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें