गोंडा। कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले में आरोपी कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से नार्को टेस्ट कराने की बात कहते हुए स्वीकृति दी है। बृजभूषण ने कहा कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पाॅलीग्राफी टेस्ट तथा लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं। मगर मेरी शर्त है मेरे साथ ही विनेश फोगाट तथा बजरंग पुनिया का भी यही टेस्ट होना चाहिए। अगर दोनों पहलवान ये टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो मीडिया को बुलाकर घोषणा करें और मैं यह वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा मैं आज भी मैं अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों से वादा करता हूं।