कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
गोंडा। किसानों को आम बजट का लाभ समझाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जयप्रभाग्राम में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने की। क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा हरीश श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि व गोंडा सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि वित्तमंत्री की ओर से पेश किया बजट किसानों के हित में है। कृषि बजट में खेती-किसानी को आधुनिकता से जोड़ते हुए डिजिटलीकरण किए जाने पर जोर दिया गया है।
संगोष्ठी का संयोजन किसान मोर्चा इटियाथोक के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, धर्मपाल सिंह, देवनारायण मिश्र, सुरेंद्र सिंह, पवन सिंह, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र, इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, गोरेलाल शुक्ल, रवि दूबे, संतोष चौरसिया, रामदीन आदि रहे।