फोटो-13 गोंडा के भाजपा कार्यायल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप। -संवा
- फोटो : GONDA
गोंडा। आगामी निकाय चुनावों तथा स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जिला प्रभारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी सीटों पर विजय पाने के लिए रणनीति बनाई।
जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी नगर पालिका, नगर पंचायत तथा स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जुट जाना है। सभी सीटों पर विजय पाने के लिए जन-जन तक पार्टी की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ पहुंचाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस समारोह आयोजित किया जाना है, उससे पहले सेवा एवं सुशासन पखवाड़ा आयोजित कर विभिन्न प्रकार से लोगों की सेवा किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सेवा एवं सुशासन पखवाड़े के तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय, बावन सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, प्रभात वर्मा एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, सूर्यनारायन तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह, यशवंत लाल सोनकर, अनुपम प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)