भाजपा कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी। -स्रोत: संगठन
गोंडा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को भाजपा ने हमेशा से सम्मान दिया है। उनकी विरासत संजोने की जिम्मेदारी भी पार्टी निभा रही है। ये बात सोमवार को पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित संविधान गौरव अभियान दिवस गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा, 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया। विशिष्ट वक्ता त्रिभुवन कुमार ने कहा, भारत का संविधान बहुत ही गौरवशाली है। भारत का संविधान अपने नागरिकों जो को मूल अधिकार देता है, ऐसा विश्व में कहीं अन्य परिलक्षित नहीं होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व संयोजन भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक नंदकिशोर नंदू ने किया। इस दौरान रामगुलाम चौधरी, रामलोचन पासवान, ओमप्रकाश चौधरी, पंकज बरवार, विशाल कुमार, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)