फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Mon, 28 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जिला पंचायत में जानकारी देते जिपं अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व
विज्ञापन
गोंडा। निर्वाचन आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति पर आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने फॉर्म-6 और कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्वाचन आयोग, ईवीएम, न्याय पालिका, राफेल और बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़े बयानों का भी उल्लेख किया। मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं के संबंध में अपनी बात तथ्यों के आधार पर रखनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें