फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा की कार्यशाला में जुटे सात क्षेत्रों के कार्यकर्ता

Sun, 05 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गौरा में कार्याशाला का उदघाटन करते विधायक।
विज्ञापन
गोंडा। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत भाजपा ने लोकसभा चुनाव के तहत सांगठनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 मार्च से अभियान चलाकर नए सिरे से बूथ कमेटी बनाई जाएगी। रविवार को सातों विधानसभा क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित कर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में नई बूथ कमेटी बनाने पर जोर दिया गया। द्वितीय सत्र में सरल एप इंस्टाल करने तथा तीसरे सत्र में डाटा प्रबंधन एवं सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन

तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जनसहयोग कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में विधायक प्रेम नारायन पांडेय ने अध्यक्षता की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, महामंत्री विष्णुप्रताप नारायण सिंह, मंत्री अजय सिंह पिंटू आदि रहे।
करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण का आयोजन परसपुर के महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में हुआ। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी रहे। उन्होंने ने पदाधिकारियों को बूथ कमेटी मजबूत करने पर जोर दिया। वासुदेव सिंह, गोपाल सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, डॉ. एसपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


गौरा विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन मसकनवा फार्म हाउस पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री राकेश तिवारी रहे। कार्यक्रम में प्रमोद आर्य चंचल, राघवेंद्र ओझा, दिनेश शुक्ल, सोहरथ वर्मा आदि रहे।
मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में आरपी इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 15 मार्च से बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों का वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।
गोंडा सदर विधानसभा में कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को भाजपा का कार्यकर्ता बनाए जाने का लक्ष्य है।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री यशवंत लाल सोनकर ने बूथ कमेटी सशक्त करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विनय कुमार द्विवेदी रहे।
कटरा विधानसभा में आयोजित कार्यशाला में की अध्यक्षता स्थानीय विधायक बावन सिंह ने किया तथा बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्येक पन्ना पर कम से कम छह कार्यकर्ता को बतौर पदाधिकारी नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें