फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तकनीकी व सहफसली खेती पर दिया जोर

विज्ञापन
फोटो-17-गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक में कृषि मेला व गोष्ठी में मौजूद लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन शनिवार को ब्लॉक परिसर में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने किया।
विज्ञापन

आशीष त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए तकनीकी एवं सहफसली खेती करनी चाहिए। मेले में पशुपालन, जल शक्ति, कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना एवं स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को लघु उद्योग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी एवं संचालन एसपी शर्मा ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रवण शुक्ल, प्रभारी एडीओ कृषि रामवीर सिंह, डॉ. आरपी सिंह, अवर अभियंता सरयू नहर धर्मेंद्र गुप्ता, लायक राम शुक्ला, प्रगतिशील किसान अनिल चंद पांडेय, जगदेव शुक्ल, राजन मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मदन मोहन मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें