फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का लखनऊ में निधन

विज्ञापन
फोटो-14 गोंडा में शेषनारायण मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेेषनारायण मिश्र (65) की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में मौत हो गई। निधन की सूचना सुनकर जिला अस्पताल के सामने छेदी पुरवा में स्थित उनके आवास पर सुबह से नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। शेषनारायण मिश्र के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद बृजभूषण सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, विधायक पल्टूराम, सूर्य नारायन तिवारी, केके श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्र, सचिन गर्ग ने शोक जताया है। वहीं, अन्य दलों के लोगों में सपा के पूर्व मंत्री राजा चतुर्वेदी, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह, राजेश दीक्षित समेत कई दलों के लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन

भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र की शुक्रवार सुबह पौने पांच बजे लखनऊ के संजय गांधी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में अंतिम सांस ली। बता दें कि शेषनारायण मिश्र पिछले सप्ताह बीमार हुए तो उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। स्वास्थ्य में सुधार न होने से डॉक्टरों ने उन्हें संजय गांधी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए रेफर कर दिया। कोविड जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पीजीआई के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को कोराना जांच निगेटिव आने के बाद उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह पौने पांच बजे अंतिम सांस ली।
अपने सरल स्वभाव के कारण नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रिय शेषनारायण के मौत की खबर सुनकर भाजपा सहित अन्य दलों में भी शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर लखनऊ से लाने के बाद भाजपा कार्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पूर्व अध्यक्ष पीयूष मिश्र, सूर्यनारायन तिवारी, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, तरबगंज विधायक प्रेम नारायन पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, कटरा विधायक बावन सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पयागपुर विधायक सुुभाष त्रिपाठी समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अयोध्या के सरयू घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी से क्षेत्रीय अध्यक्ष तक का सफर
कटरा विधानसभा के मूल निवासी शेष नारायण मिश्र ने भाजपा में मीडिया प्रभारी से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया। कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया के भुतहा गांव निवासी शेष नारायण मुख्यालय पर दवा का व्यवसाय करते थे। वर्ष 2000 में इन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली। वर्ष 2001 में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला। 2004 में भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया, 2007 तक जिलाध्यक्ष रहे। वहीं, 2008 में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए। वर्ष 2012 में क्षेत्रीय संयोजक व 2013 में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए। 2018 मे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य बने। वर्ष 2020 में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें