फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला अस्पताल में बंद रहा जन्म-मृत्यु पंजीकरण

Wed, 27 Mar 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सर्वर की समस्या को लेकर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय बंद रहा। जिससे अस्पताल में जन्मे बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीमारदारों को भटकना पड़ा। इस दौरान करीब 20 लोग कक्ष के बाहर चस्पा नोटिस देकर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम सीआरएस पोर्टल पर आई तकनीकी समस्या के कारण पिछले कई दिनाें से जन्म-मृत्यु पंजीकरण में परेशानी हो रही है। विभिन्न अस्पतालों में जन्मे बच्चों के अलावा स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को भी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जरूरत हो रही है। मंगलवार को महिला अस्पताल में स्थित जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्यालय बंद रहा। बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि सर्वर डाउन होने के कारण कार्य बाधित है।
जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आए अमृत कुमार ने बताया कि उनके भतीजे का जन्म महिला अस्पताल में हुआ है। मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया, इसलिए जन्म प्रमाणपत्र बनवाने आया था। अब किसी दूसरे दिन आना पड़ेगा। इसी प्रकार जुबेदा भी नोटिस पढ़कर वापस चली गई। एआरओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर की समस्या होने की सूचना पूरे जिले से आ रही है। इसकी सूचना राज्य स्तर पर दी गई है। जल्द ही सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें