फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज से शुरू होगी बिलिंग, रजिस्टर लेकर जाएंगे मीटर रीडर

Thu, 10 Aug 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मीटर रीडर अब बिलिंग के दौरान अपने साथ एक रजिस्टर भी लिए नजर आएंगे। इस रजिस्टर में बिजली बिल निकालने के बाद उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर करवाएंगे। ताकि बिजली उपभोक्ता के बिल न मिलने की शिकायत का जवाब दिया जा सके। मुख्य अभियंता ने बिलिंग एजेंसी को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं के असहयोग के चलते टाइम खपत की चुनौतियां रह सकती हैं। बावजूद इसके प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

देवीपाटन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के 14 लाख उपभोक्ताओं की हर महीने विद्युत बिलिंग के लिए करीब 900 कर्मचारी लगाए गए हैं। इसके बावजूद हर महीने महज 10 फीसदी उपभोक्ता अपने विद्युत बिल का भुगतान कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप रहता है कि उन्हें हर महीने विद्युत बिल नहीं दी जा रही है। जिसके चलते समय पर विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिल मिलने के जवाब में कॉरपोरेशन के पास लिखित को कोई जवाब नहीं होता है। ऐसे में बिलिंग एजेंसी टीडीएस को बिलिंग के दौरान अपने मीटर रीडर को साथ में रजिस्टर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्युत उपभोक्ता को बिल देने के बाद हस्ताक्षर कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। लेकिन समय की अधिक खपत हो सकती है।
विज्ञापन

नए सॉफ्टवेयर पर होगी बिलिंग
मुख्य अभियंता ने बताया कि ओरिकल 2.8 पर शुक्रवार से बिलिंग शुरू हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को तुरंत अपडेट बिल मिलेगा। बिल सही कराने के लिए बिजली विभाग के कार्यालयों तक दौड़ भाग नहीं करना होगा। वहीं, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन से बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें