फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज के ग्राम गौरियनडीह निवासी अब्दुल सईद उर्फ सिदल (19) शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी उतरौला-बलरामपुर रोड पर नवाब भट्ठा चुंगी नाका के पास तेज रफ्तार बस की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में अब्दुल सईद का हेलमेट उछलकर गिर गया और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अब्दुल सईद को एंबुलेंस से सीएचसी उतरौला पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें