फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर करुआ गांव के पास हादसे के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के परसपुर मार्ग पर स्थित ग्राम करूआ नचनी के पास सोमवार की दोपहर डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौरा गोनई गोसाई पुरवा निवासी आशीष कुमार (22) सोमवार की दोपहर अपने एक साथी के संग बाइक से परसपुर होते हुए करनैलगंज की तरफ जा रहा था। वे दोनों करूवा नचनी गांव के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे डंपर के अगले पहिए के नीचे आने से उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक समेत फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें