फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 13 Sep 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पतिसा खजुन्नीपुरवा निवासी राजेश कुमार तिवारी (40) मौजूदा समय में पूरे परिवार के साथ देहात कोतवाली देहात क्षेत्र के गोगिया फतेहपुर के पास बालपुर कस्बे में परसपुर रोड पर रह रहे थे। वह दवा लेने के लिए बाइक से मुख्यालय आए थे। यहां से वापस लौटते समय में राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी, सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है, ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें