फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मासूम की मौत
विज्ञापन

करनैलगंज (गोंडा)। ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक पर अपनी माँ के साथ बैठी एक तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करनैलगंज परसपुर मार्ग स्थित मरीमाता मन्दिर के पास की है। ग्राम बबुरास के मजरा भयापुरवा निवासी मुबारक अली की पत्नी जैबुला अपनी तीन वर्षीय पुत्री पलक के साथ अपने भाई सुल्तान की बाइक पर बैठकर अपने मायके जा रही थी। गांव की सड़क से वह करनैलगंज परसपुर मार्ग पर पहुंचे थे उसी बीच एक बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई जिसकी चपेट में आकर मासूम पलक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। प्रभारी कोतवाल बृजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें