फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वृहद स्वच्छता अभियान आज से

Mon, 31 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ''मेरा गाेंडा-मेरी शान'' अभियान से मंगलवार को स्वच्छता का सबसे बड़ा अभियान शुरू होगा। एक हजार सफाई मित्र अभियान में शामिल होंगे। आंबेडकर चौराहे से लखनऊ मार्ग पर जिले की सीमा तक 45 किलोमीटर इलाका एक ही दिन में स्वच्छ होगा। डीएम नेहा शर्मा की पहल पर जिले में पहली बार वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन हो रहा है। आंबेडकर चौराहे से जनप्रतिनिधि इसका शुभारंभ करेंगे। अभियान सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं समेत हर नागरिक से सहभागिता की अपील की गई है। डीएम ने बताया कि 15 अगस्त तक संचालित इस अभियान के माध्यम से जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में रैंकिंग बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, समुचित निस्तारण, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के बेहतर रखरखाव के साथ ही जनपद के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए 73 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें