गोंडा। झंझरी ब्लॉक के स्वामी नारायण खेल मैदान भमैचा में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के जिला प्रभारी दिनेश शुक्ल ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन चौरी हरसोपट्टी व भमैचा की टीम के बीच मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर चौरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित आठ ओवर में 38 रन बनाए। भमैचा की टीम ने छह ओवर में ही 40 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मौके पर उमेश शुक्ल, सुभाष शुक्ल, सुधीर, सोनू, अनिल, गुड्डू, अरविंद, अखिलेश, राहुल, विनय, निर्मल, हरिशंकर मौजूद रहे।