फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंजीकरण कराने पर मिलेंगी सुविधाएं

Tue, 08 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रम विभाग की ओर से मंगलवार सुबह नगर के पीपल चौराहे पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एनपीएस ट्रेडर्स एवं लघु व्यापारी मानधन योजना में पंजीकरण के बारे में बताया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें