बेलसर (गोंडा)। तरबगंज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बेलसर के वार्ड नंबर एक में बीते दिनों पटाखे बनाते समय हुए भीषण धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर पटाखे बनाने की सामग्री बरामद हुई थी मगर उस समय उसे निस्तारित नहीं किया जा सका था। सोमवार को अवशेष सामग्री और पटाखों को निस्तारित करने के लिए बम निरोधक दस्ते ने बेलसर में अभियान चलाया। बेलसर गांव के बाहर पटाखों और सामग्री को नष्ट करते समय एक बार फिर तेज धमाका हुआ। इससे बेलसर बाजार के लोग सहम गए। पुलिस ने बताया कि अवशेष सामग्री का निस्तारण हो रहा है। तब लोगों ने राहत की सांस ली। तरबगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पटाखों की अवशेष सामग्री के निस्तारण की सामान्य प्रक्रिया हुई है।