फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच केंद्रों पर 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 23 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को पांच केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में 2,352 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर और एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, पेयजल, कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग समेत संबंधित विभागों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें