गोंडा में रुपईडीह के प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में निरीक्षण करते डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सव
- फोटो : GONDA
रुपईडीह (गोंडा)। मिशन कायाकल्प से हो रहे विकास कार्यों की पड़ताल शुरू हो गई है। शनिवार को डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता ने पिपरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। साथ ही अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि 48 ग्राम पंचायतों में मिशन कायाकल्प के तहत शौचालय निर्माण, बाउंड्री वाल व अन्य कार्य कराए जाने हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित कार्यों को समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं। मौजूदा समय में गांवों में लगभग 94 कार्य निर्माणाधीन हैं।
शेष बची ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देशित किया गया है कि जो भी कार्य उनके ग्राम पंचायतों में कायाकल्प के तहत होने हैं, उसको जल्द से जल्द पूरा कराएं। अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस मौके पर एडीओ आईएसबी आजम खान, एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी यमुना प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।