फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में वितरित किए रिपोर्ट कार्ड, प्रवेश उत्सव

Fri, 31 Mar 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रिपोर्ट कार्ड के साथ बच्चे।
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। साथ ही अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। जिले के परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कुल 4.40 नौनिहालों ने अपना नामांकन कराया था।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा के बाद शुक्रवार को इन बच्चों को रिपोर्ट कार्ड का वितरण हुआ। मनकापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनबरसा में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेलवा नोहर शिक्षा क्षेत्र परसपुर में 2022-23 के शिक्षण सत्र के समाप्ति अवसर पर कक्षा-8 के बच्चों का परीक्षा फल वितरित किया गया।
परीक्षाफल में राहुल पासवान को प्रथम स्थान, नीरज कुमार को द्वितीय स्थान तथा ज्योति तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा 6 में प्रथम स्थान कुलदीप विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान भानु प्रताप व तृतीय स्थान सीबी सरोज को प्राप्त हुआ। कक्षा-7 के परीक्षाफल में अंजलि तिवारी को प्रथम स्थान, शिवम मौर्या को द्वितीय स्थान तथा अंशिका तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी मेधावी बच्चों को मनोज कुमार चतुर्वेदी प्रभारी प्रधानाध्यापक ने ट्रॉफी व अंकपत्र देकर के सम्मानित किया। कक्षा 8 की ज्योति तिवारी को शैक्षिक सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

रुपईडीह के प्राइमरी स्कूल नौव्वागांव में पार्टी का आयोजन करके विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को धूमधाम से विदाई दी गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छितौनी में परीक्षा फल वितरण के साथ प्रशस्ति-पत्र व मेडल देकर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा गौरी सिंह, कक्षा 6 की छात्रा रीत सिंह, कक्षा-7 के छात्र हृदयराम व कक्षा 8 के छात्र ज्योति प्रकाश को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। अन्य विशिष्ट सह शैक्षणिक क्रिया-कलापों के लिए विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य मणि पांडेय ने सरस्वती चौरसिया, मुस्कान वर्मा, काजल, करिश्मा, सानिया वर्मा, महिमा चौरसिया, मोनिका वर्मा, शालिनी व सीमा गुप्ता को सम्मानित किया।


अभिभावकों को छात्रों के पढ़ाई का बताया महत्व
बीआरसी हलधरमऊ के परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही उद्धार संभव है। ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह द्वारा शिक्षकों का साथ देने तथा उनके क्षेत्र में बच्चों को एडमिशन को लेकर चर्चा की गई।
बीईओ रियाज अहमद ने अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया। एआरपी राखाराम गुप्ता ने निपुण भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाए जाने के संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि ने प्राथमिक विद्यालय बालपुर द्वितीय, परसा महेशी व मोहम्मदपुर के बच्चों को सम्मानित किया। एआरपी मनोज कुमार, एआरपी अभयजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कठेला तालाब बबलू मिश्रा हृदयेश कुमार, मुकेश कुमार मिश्र, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें