फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका

Mon, 29 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सोमवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सदस्यों ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर पांडेय के नेतृत्व में जुटे संगठन के लोगों ने करीब चार किलोमीटर पैदल मार्च कर नारेबाजी की और बस स्टॉप चौराहा पहुंचकर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। इसके बाद तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को विश्व मंच पर उजागर करने और इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें