फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इसी महीने से बलरामपुर-गोरखपुर के बीच दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन जनपदवासियों को इस माह के अंतिम सप्ताह में तोहफा देगा। जिसके तहत सुभागपुर से वाया बलरामपुर, गोरखपुर के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। बहुत जल्दी गोंडा से लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

ये बातें गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने गोंडा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कही। इससे पूर्व महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास तथा ट्रेन परिचालन में सुरक्षा व संरक्षा के परिप्रेक्ष्य में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे गोरखपुर से आनंद नगर वाया बढ़नी होकर गोंडा रेलखंड के विंडो का निरीक्षण किया। जीएम का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही सुरक्षित ट्रेनों का संचालन करना ही कर्तव्य है।
कहा कि 35 करोड़ की लागत से पचपेड़वा से सुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जो इस माह के अंतिम सप्ताह में पूरा हो जाएगा। जिससे गोरखपुर से बढ़नी वाया बलरामपुर, गोंडा रेलवे स्टेशन के बीच 225 किमी रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। जीएम ने गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रूट रिले सिस्टम के दफ्तर, लोको लॉबी व रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यधिक कोहरे को देखते हुए संरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर अनुराग गुप्ता, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक आलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें