फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: मंडल की पब्लिक रेटिंग में बलरामपुर पुलिस नंबर वन

Mon, 13 Feb 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस के कामकाज को लेकर आम जनता से लिए गए फीडबैक में एक बार फिर बलरामपुर पुलिस ने बाजी मारी है। देवीपाटन मंडल में 71.97 प्रतिशत अंकों के साथ एसपी केेशव कुमार को पहला स्थान मिला है। एसपी ने जनसुनवाई को लेकर थाना प्रभारियों को विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन


एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार की तरफ से पुलिस के कामकाज को परखने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें आम जनता से सीधे पुलिस को लेकर राय मांगी जा रही है। आईजीआरएस, ट्वीट, डायरेक्ट पोल के साथ ही मुकदमे के फीडबैक व डॉयल 112 की सक्रियता के बारे में जानकारी ली गई।
जनवरी माह में की गई रेटिंग का परिणाम सोमवार को जारी किया गया है। इसमें बलरामपुर पुलिस ने 71.97 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। श्रावस्ती ने 69.18 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, बहराइच ने 64.47 के साथ तीसरा व गोंडा ने 57.47 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें