गोंडा। तमंचे से फायर कर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। छपिया थाने की पुलिस ने तीन मार्च 2024 को ग्राम चांदारती में प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपी क्षेत्र के ग्राम सिसहनी निवासी अजय वर्मा को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। मामले में सुनवाई के दौरान मुकदमे के तथ्य, साक्ष्य व अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) नम्रता अग्रवाल ने आरोपी अजय वर्मा का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। (संवाद)