फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिनका भरोसा वीर हनुमान, उनका बिगड़ता नहीं कोई काम...

Tue, 16 May 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जेठ महीने के दूसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में भक्तजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक लोग हनुमान जी के दर्शन-पूजन में जुटे रहे। लोगों ने जगह-जगह स्टाॅल लगाकर प्रसाद वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजनों की धूम रही। बड़े मंगल पर कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ संग भंडारे का आयोजन किया गया। महिला अस्पताल चौराहे पर राजू सिंधी, रीशू, रॉबिन, आकाश अग्रवाल सहित अन्य ने लोगों को प्रसाद बांटा। दुखहरणनाथ मंदिर के समीप भी भंडारे का आयोजन हुआ। आवास विकास कॉलोनी में चरनजीत सिंह व बासु शुक्ल की अगुवाई में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

भरत मिलाप चौराहे के पास सभासद अलंकार सिंह, अभिषेक तिवारी, अमित लाल, अतुल कुमार, अंकित कुमार, सचिन, प्रीतू सोनी, प्रिंस श्रीवास्तव, आशीष साहू ने लोगों को प्रसाद खिलाया। इसके अलावा जेल रोड, कचहरी के पास, बहराइच रोड, बलरामपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर भंडारा हुआ। भक्ति गीतों व भजनों के बीच श्रद्धालु पूरे दिन बजरंगबली की आराधना में मगन रहे।
नवाबगंज के घंटाघर के निकट पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, अशोक सिंह, वेद प्रकाश दूबे ने पूजन कर प्रसाद बांटा। मनकापुर रोड पर हनुमान मंदिर पर छोला चावल का वितरण किया गया। इस मौके पर बाबूलाल शास्त्री, जनार्दन प्रसाद तिवारी, सूरज लाल दूबे, अनिल शर्मा, रवि श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसकनवा के सम्मय भाई मंदिर, फार्म हाउस, राम जानकी मंदिर, सोहिला मंदिर, भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य स्थानों पर बजरंगबली का पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण की स्तुति की।
करनैलगंज नगर के बालक राम पुरवा में श्री राम जानकी मंदिर पर प्रसाद वितरण हुआ। बस स्टाॅप चौराहे पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम छतईपुरवा के निकट स्थित आस्थाई बस अड्डा पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां संतोष ओझा, दद्दन तिवारी, पंकज ओझा, डॉ. सचिन पांडेय, शिवम ओझा, कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें