फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण के बिगड़े बोल, खुद को राम व महिला पहलवानों को बताया मंथरा

Sat, 20 May 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

अपने संसदीय क्षेत्र के धनईगंज बंधे पर एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए बृजभूषण ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से अपनी तुलना कर डाली। उन्होंने तैश में आकर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को मंथरा बता दिया।
विज्ञापन
बृजभूषण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर बड़बोलेपन पर उतर आए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र के धनईगंज बंधे पर एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से अपनी तुलना कर डाली।

विज्ञापन


बृजभूषण ने तैश में आकर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को मंथरा बता दिया। उन्होंने कहा कहा, 'मंथरा ने राम को 14 वर्ष के लिए वनवास भेज दिया था, लेकिन यदि राम वन नहीं जाते तो वह कभी केवट से न मिलते, शबरी के जूठे बेर न खाते। हनुमान और सुग्रीव से मित्रता न होती और रावण जैसे महापापी का अंत कैसे होता।'

सांसद ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ईश्वर ने मेरे लिए अभी कुछ और काम कार्य निर्धारित कर रखा है। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ हो सकते हैं लेकिन जो आरोप लगा है वह नहीं हो सकते। इस तरह की बातों से लोग अवाक रहे। बृजभूषण के भाषण को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें