फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जयंती पर याद किए गए बाबू मसूरिया दीन पासी

Fri, 02 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बेलसर ​स्थित निजी मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। -संवाद
विज्ञापन
बेलसर। महाराजा सुहेलदेव पासी फेडरेशन की ओर से शुक्रवार को एक मैरिज लॉन में संविधान सभा के सदस्य व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू मसूरिया दीन पासी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजकों ने तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजितराम पासी ने आजादी और भारतीय संविधान के निर्माण में मसूरिया दीन के योगदान को रेखांकित किया। आयोजक सुभाष रावत ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बहराइच-अयोध्या मार्ग का नाम महाराजा सुहेलदेव पासी मार्ग रखने, महान विभूतियों की सूची में उनकी जीवनी शामिल करने, बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी का नाम सुहेलदेव एक्सप्रेस करने, बहराइच का नाम सुहेलदेव नगर करने और चित्तौरा झील को उनके नाम पर विकसित करने की मांग की। इस मौके पर रामधोख मिश्र, रवींद्र पांडेय, अनुज शुक्ल, रज्जन बाबा, रामकुमार शुक्ल, रामपाल पासी, राजू पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें