फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आयुषी ने जीता कांस्य पदक

Sat, 13 Jun 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आयुषी सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। चार से सात जून तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्रा आयुषी सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर 13 आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में आयुषी ने देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोंडा के तरबगंज के चौसेला गांव की आयुषी कक्षा 11 में पढ़ती हैं। पिता अजय सिंह एवं माता रजनी ने बताया कि आयुषी ने कठिन परिश्रम तथा निरंतर अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है। आयुषी की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शुभचिंतकों के साथ ही तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने आयुषी को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें