फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी एसपी संसार सिंह राठी को मिला उत्कृष्ट विवेचना पदक

विज्ञापन
फोटो-19-गोंडा में तत्कालीन एसपी संतोष कुमार मिश्रा। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करने वाले डिप्टी एसपी संसार सिंह राठी को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट विवेचना पदक से सम्मानित किया गया है। डिप्टी एसपी राठी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर अदालत में पैरवी कर उन्हें सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने डिप्टी एसपी सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी को इस सम्मान से नवाजा है। मालूम हो कि तत्कालीन एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र में 5 फरवरी को एक किशोरी (15) की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने इस जघन्य वारदात में तेजी से जांच शुरू किया। पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर आरोपियों के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। वारदात के तीन माह में तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास का अदालत का फैसला आ गया।
गोंडा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मौजूदा मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके निर्देशन में दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध में बेहतर पुलिसिंग के लिए डिप्टी एसपी संसार सिंह राठी को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट विवेचना पदक का सम्मान मिला है। इसके लिए राठी समेत पूरी टीम को वह बधाई देते हैं। (संवाद)

फोटो-18-गोंडा में डिप्टी एसपी संसार सिंह राठी। -संवाद- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें