फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का सहयोग अतुलनीय

विज्ञापन
फोटो-13-गोंडा नगर के टाउनहाल में आयोजित व्यापारी दिवस पर व्यवसायी शीला सिंह को सम्मानित करते डीएम? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा है कि समाज के विकास में व्यापारियों का सहयोग अतुलनीय है। व्यापारी समाज के सहयोग के बिना कोई भी कार्य भव्य आयोजन के रूप में नहीं हो सकता।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 29वें स्थाना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को जिलाधिकारी ने संबोधित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि उप श्रमायुक्त अनुभव वर्मा ने श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं से व्यापारियों को अवगत कराया। जीएसटी विभाग के अपील आयुक्त नागेंद्र प्रसाद ने जीएसटी पंजीकरण पर जोर दिया। वहीं, जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार शिव कुमार सोनी, कैलाश लधवानी, प्रभारी अतीक अहमद ने सम्मानित किया। जिला महामंत्री हामिद अली राइनी, जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता भूपेंद्र आर्य ने किया। इस दौरान अतीक अहमद, वरदान मल्होत्रा, ऋषभ अग्रवाल, रितु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मंसूर शमसी, कैलाश पदमानी, अनिल जिज्ञासु, अशोक कुमार सोनी, कप्तान सिंह, जसपाल सिंह सलूजा आदि ने विशेष योगदान दिया।(संवाद)
विज्ञापन

इन व्यापारियों को किया सम्मानित
सम्मान समारोह में ज्योति पांडेय, डॉ. अनीता मिश्रा, शीला सिंह, नरेंद्र सिंह सलूजा, सतीश जैन, स्वतंत्र कुमार टंडन, जमुना प्रसाद रस्तोगी, राधेश्याम मोदनवाल, मथुरा प्रसाद, मोहम्मद नसीम चौधरी, मोहम्मद इदरीश कादरी, घनश्याम वैश्य, दीपक अग्रवाल, घनश्याम धनकानी, राम प्रकाश गुप्ता, जुनैद अहमद, पवन अग्रवाल, संतोष नेभानी, राहत अली राइनी, अतीक अहमद, फिरोज अहमद, माताप्रसाद यज्ञसैनी, प्रमोद सिंघल को व्यापार भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें