फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे ट्रैक से गुजर गई अवध असम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे ट्रैक से गुजरी अवध असम एक्सप्रेस
विज्ञापन

एडीआरएम ने दिए जांच के आदेश
फोटो-
गोंडा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप समपार फाटक संख्या 243 पर टूटे रेल ट्रैक पर शुक्रवार की रात अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। रात तकरीबन 10 बजे इसकी जानकारी गेट मैन अरविंद कुमार को हुई तो उसने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कंट्रोल को सूचित किया। इसके बाद रात दस बजे से 11 बजे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। रेल ट्रैक ठीक होने के बाद देर रात 11 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया। मगर ट्रेनों को कासन पर चलाया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक पीके पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडे ने बताया कि गेटमैन की सतर्कता पर उसे सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें