फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 140 दिव्यांगों को मिली ऑटोमेटिक सवारी

Tue, 28 Mar 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अदम गोंडवी खेल मैदान में सोमवार को समारोह का आयोजन कर 140 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अन्य सहायक उपकरण भी बांटे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गाें के हितों की चिंता करती है। 140 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई है। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सीडीओ एम. अरुन्मोली, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा, धर्मेंद्र कुमार निषाद, आशीष कुमार मिश्र, तुलसीराम मिश्र, डीके सिंह व कन्हैयालाल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें