फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फूड इंस्पेक्टर का गालियां देने का ऑडियो वायरल

Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। नकली प्रोटीन पाउडर बेचने के मामले में कस्बे के एक जिम के संचालक की शिकायत करने वाले युवक से फूड इंस्पेक्टर के गालीगलौज करने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि वायरल ऑडियो में लौव्वावीरपुर गांव के इंद्र किशोर को नवाबगंज के फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह गालियां दे रहे हैं। इंद्र किशोर का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर को जांच मिली है। फूड इंस्पेक्टर ने जब बुलाया, उस समय वह व्यस्त थे। बाद में उन्हें फोन कर मिलने के लिए समय मांगा तो वह गालियां देने लगे। वहीं, फूड इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि फर्जी शिकायत की जा रही है। उन्होंने किसी को गाली नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें