फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो घरों पर धावा बोल चार को पीटा, रुपये व गहने लूटे

Sat, 11 May 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के सुसुंडा कलवारन पुरवा में शुक्रवार देर रात हथियारबंद लोगों ने दो घरों पर धावा बोल दिया। दोनों परिवारों के चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सवा लाख रुपये नकदी व दो लाख रुपये के गहने भी लूट लिए। मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी द्वारिका प्रसाद पांडेय उर्फ छोटकऊ ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बोलेरो गाड़ी से आए आठ बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर बांधने की कोशिश की। मगर वह बदमाशों से भिड़े रहे। फिर बदमाशों ने उन्हें जमकर पीटने के बाद घर में रखी 70 हजार रुपये नकदी व एक लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए। कुछ बदमाशों ने पड़ोसी शिवकुमार वर्मा को भी पीट दिया और उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने शिवकुमार की पत्नी रूपाली व मां गुलाबा देवी (50) को भी पीटकर घायल कर दिया और उनके घर से 60 हजार रुपये नकदी, सोने की झुमकी, बाली, नथुनी, दो जोड़ी चांदी की पायल व बिछिया लूट ली।
शोरगुल होने पर गांव के लोग घरों से निकल आए तो हमलावर बोलेरो से भाग गए। गुलाबा देवी, रूपाली, शिवकुमार व द्वारिका प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से शिवकुमार को गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। द्वारिका प्रसाद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कुर्मिनपुरवा सुसुंडा निवासी प्रेमनाथ, उसके भाई शेषनाथ, अहिरनपुरवा सुसुंडा निवासी महेश यादव व एक अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। इसी को लेकर देर रात मारपीट हुई है। लूट के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें