फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता भीम प्रताप सम्मानित

Thu, 31 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में एथलीट भीमप्रताप को सम्मानित करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। साईं स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर चतुर्थ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता भीम प्रताप को बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साईं स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 से 21 जुलाई तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोंडा के सुवंस मिलेनियम स्कूल के धावक भीम प्रताप गुप्ता ने 400 एवं 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। भीम प्रताप ने गोंडा के अदम गोंडवी खेल मैदान में प्रशिक्षक दीपक पाल एवं शाहीन बेबी के मार्गदर्शन में तैयारी की। उत्कृष्ट प्रदर्शन से भीम प्रताप को अब नेशनल लेवल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें