फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 30 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के आधार पर कक्षा-06 और कक्षा-09 में कुल 221 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सभी सीटों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जारी परिणाम में कक्षा-06 में 160 सीटों (80 बालक व 80 बालिका) के सापेक्ष 160 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं कक्षा-09 में 61 सीटों (31 बालक व 30 बालिका) के सापेक्ष 61 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची श्रेणीवार जारी की गई है, जिसमें अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल हैं।उप श्रमायुक्त अनुभव वर्मा ने बताया कि कक्षा-06 के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 1 व 2 अप्रैल को तथा कक्षा-09 के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 4 व 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग अटल आवासीय विद्यालय, सिसवा, मनकापुर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें