फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उत्कृष्ट विवेचना पदक से नवाजे गए एएसपी पूर्णेन्दु

Sat, 12 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एएसपी पूर्णेंदु सिंह। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। दहेज हत्या के एक मुकदमे में अभियुक्तों का आठ साल की सजा दिलाने पर एएसपी पूर्णेंन्दु सिंह को गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट विवेचना पदक से पुरस्कृत किया गया है। डिप्टी एसपी पूर्णेंन्दु सिंह वर्ष 2012 में जिले के कई सर्किल में बतौर सीओ प्रभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

एडीजीसी अमित पाठक ने बताया कि 11 मई 2012 को देहात कोतवाली के मलारी गांव के रहने वाले अरुण श्रीवास्तव, रामचंदर लाल श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तत्कालीन विवेचक एवं सीओ सिटी पूर्णेन्दु सिंह ने आरोपी पति अरुण व निर्मला के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय ने अरुण व निर्मला को दहेज हत्या के आरोप में सात साल व घरेलू हिंसा के आरोप में दोषी पाए जाने पर डेढ़ साल की सजा सुनाई थी। अधिवक्ता अमित पाठक ने बताया कि उन्होंने डिप्टी एसपी पूर्णेन्दु सिंह का नाम उत्कृष्ट विवेचना पदक के लिए भेजने की एसपी से पैरवी की थी। एसपी स्तर से नाम भेजे जाने के बाद गृह मंत्रालय की मूल्यांकन कमेटी ने एएसपी पूर्णेन्दु सिंह को उत्कृष्ट विवेचना पदक से पुरस्कृत किया है। पूर्णेन्दु सिंह मौजूदा समय में डीजीपी कार्यालय से संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें