गोंडा। कौड़िया में रविवार रात आरकेस्ट्रा कलाकारों को कार सवार चार लोगों ने रोककर लाठी-डंडे से पीट दिया। इससे एक कलाकार घायल हो गया। पुलिस से चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
करनैलगंज के मिश्रपुरवा कपूरपुर निवासी सोमेश मिश्र ने कौड़िया थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि वह अपने साथी कलाकार सुधीर सोनी निवासी मल्लापुर थाना खरगूपुर के साथ रविवार रात बहराइच से आरकेस्ट्रा कार्यक्रम करके बाइक से लौट रहे थे।
कौड़िया में सहजनवा के पास कार सवार सर्वेश शुक्ल व परमानंद तिवारी निवासी बनकटा तिवारी पुरवा, पयागपुर बहराइच, अर्जित श्रीवास्तव निवासी जानकी नगर गोंडा, अंकित शुक्ल निवासी अकमा थाना मोतीगंज ने उन्हें रोककर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कौड़िया थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि सजनवां के पास मारपीट की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।