गोंडा। आरपीएफ के अपराध आसूचना विभाग (सीआईबी) की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बनवाकर अधिक दाम पर बेचने के आरोप में नानकदेव तिवारी निवासी न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी बूढ़ादेवर को गिरफ्तार किया है। सीआईबी इंस्पेक्टर उदयराज ने बताया कि नानकदेव के पास से चार तत्काल आरक्षित टिकट, एक मोबाइल, 110 रुपये व स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)