महिला वीडीओ पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोतीगंज (गोंडा)। पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी सीहांगाव पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम विकास अधिकारी पूजा गुप्ता तीन दिन पहले मोतीगंज के सीहा गांव में जनसुनवाई का निस्तारण करने गई थी, जांच के दौरान वहां कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया था। मामले में ग्राम विकास अधिकारी ने थाना मोतीगंज में राघवराम निवासी सीहा गांव के खिलाफरिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज आरपी सोनकर ने बताया कि आरोपी राघवराम को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।