फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या सीमा के नौ स्थानों पर रामभक्तों के ठहराव का इंतजाम

Mon, 22 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। बाहर से आने वाले रामभक्तों के ठहरने के लिए प्रशासन ने नौ स्थानों पर इंतजाम किए हैं। नवाबगंज में नगर पालिका न्यू मैरिज हाॅल, रैन बसेरा व कन्या इंटर काॅलेज के संग ही छह प्राथमिक विद्यालयों में प्रशासन ने विश्राम स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसडीएम तरबगंज भारत भार्गव पहुंचे। उन्होंने कर्मियों को जरूरी निर्देश देते हुए अलाव की व्यवस्था कराई।
उन्होंने बताया कि कटरा शिवदयालगंज के पास स्थित छह प्राथमिक विद्यालयों में भी यात्री निवास बनाए गए हैं। कन्या इंटर काॅलेज में असम से भुवनेश्वर कोलीटा, दीपक कुमार प्रधान, तमिलनाडु के मुनुसम्मय गोपालपुरम, शुभ्रमनी कृष्णनन, राजम्मल अरुमंगम, बिहार के सूर्यदेव यादव, महावीर शाह, भोपाल के रघुवीर प्रसाद, कर्नाटक के खंडप्पा सहित 80 लोग रुके हुए हैं।
ये सभी लोग ट्रेन से यात्रा कर गोंडा पहुंचे। नवाबगंज में इन्हें अयोध्या जाने से रोक लिया गया। इनके भोजन कि व्यवस्था भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से गई है। भुवनेश्वर व दीपक ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन करके ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें