फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जेईई एडवांस उत्तीर्ण कर अर्पिता ने बढ़ाया मान

Mon, 10 Jun 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर धनौली निवासी अर्पिता सिंह क्षेत्र का मान बढ़ाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत धनौली निवासी राजीव सिंह की बेटी अर्पिता ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 175 अंक हासिल कर कॉमन रैंक लिस्ट में 4647वां व जनरल ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 517वां स्थान हासिल किया है। अर्पिता के पिता साधारण किसान होने के साथ ही एलआईसी में अभिकर्ता हैं। उनकी मां पुष्पा सिंह गांव के ही पोस्ट ऑफिस में बतौर एबीपीएम तैनात हैं। अर्पिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अभिभावकों ने उन्हें प्रेरणा दी व पढ़ाई के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए। पिता राजीव सिंह ने बताया कि उनके दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी मानवी नीट की तैयारी कर रही है। दूसरे नंबर पर बेटा अभिनव प्रताप सिंह है, जिसका एनआईटी अगरतला से बीटेक करने के बाद बीते 03 जून को ही कैंपस सेलेक्शन हुआ है। अर्पिता गांव के ही निजी इंटर काॅलेज में पढ़ाई के साथ ही जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। उनकी सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें